रामगढ़: संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती आराधना पटनायक ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार सहित अन्य या वरीय अधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।सभा कक्ष में बैठक के दौरान मौके पर श्रीमती पटनायक के द्वारा देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन प्रयासों को अधिकारियों के साथ साझा किया गया एवं एनएचएम डीएमएफटी तथा सीएसआर के माध्यम से रामगढ़ जिले में भी इस तरह के प्रयास किए जाने की बात उन्होंने कही।श्रीमती पटनायक के द्वारा रामगढ़ जिले में आयुष्मान भव: अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद से ली गई। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लोगों को मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली।समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ एवं कई महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में 15 नवंबर एवं अन्य जिलों में 22 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता वाहन को रवाना किया जाएगा।



