उत्तर प्रदेश में कोरोना की लहर एक नए मोड़ पर है। एक दिन में मिले 8490 मरीज, 39 की मौत।

0

उत्तर प्रदेश में कोरोना की लहर एक नए मोड़ पर है। एक दिन में मिले 8490 मरीज, 39 की मौत।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों को लेकर पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8490 नए मामले सामने आए हैं। महामारी शुरू होने के बाद से सूबे में एक दिन में मिले संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले यूपी में 11 सितंबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 7,103 कोरोना संक्रमित मिले थे। कोरोना वायरस के 8490 नए मामलों के साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 654404 हो गई है।