धनबाद में तेजस्वी यादव:महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार में भी सत्ता परिवर्तन हो रहा,बंगाल में ममता बनर्जी फिर सत्ता में आएंगी

0
tejaswi yadav

धनबाद: झारखंड के गोविंदपुर में तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव कोलकाता से पटना जाने के क्रम में धनबाद के गोविंदपुर स्थित एनएच-19 के किनारे बने एक रिसोर्ट में कुछ देर के लिए रुके थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सहयोगी दलों को कमजोर कर खत्म करती है और बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के साथ भी ऐसा ही हो रहा है।उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा “रबर स्टैंप” मुख्यमंत्री चाहती है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर भी उन्होंने पारदर्शिता पर सवाल उठाए।तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या नहीं थी, फिर भी उन्होंने राजनीतिक जोड़-तोड़ के जरिए अपने पक्ष में परिणाम कर लिया.पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आएंगी और भाजपा वहां सफल नहीं होगी। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की।तेजस्वी यादव ने बताया है कि आगामी 5 तारीख को रांची में पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here