पूर्वी सिंहभूम: आज पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय की भूमि पूजन समारोह में भू राजस्व सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ शामिल हुए। मंत्री ने कहा, इस क्षेत्र के आमजनों के लिए ये चिर-परिचित मांग थी और स्वर्गीय रामदास सोरेन ने काफी प्रयास किया था,वो आज पूरा हो रहा है और माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन इस काम को आगे बढ़ाएंगे। शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने जो स्टेप लिए हैं उनमें अब हर विधानसभा में मॉडल डिग्री कॉलेज और अभी प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज,उसके बाद जो एक्सीलेंट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस,ये सारी सरकार की नई रणनीति के तहत प्लान की जा रही है जिससे शिक्षा की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।
मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा,सोमेश चंद्र सोरेन का ये प्रयास बहुत सराहनीय है कि उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन करके इंजीनियरिंग कॉलेज इस जगह शुरू करने को प्रयासरत हैं घाटशिला के लोगों को यह सौगात जल्द मिलेगी।जहाँ तक जनजातीय विश्वविद्यालय की बात है सरकार ने इसको घोषणा की है। उसका भी काम आगे बढ़ रहा है और इसी वित्तीय वर्ष के अंदर उसका काम भी शुरू हो जाएगा।सरकार घाटशिला को शिक्षा के हब बनाने की दिशा में आगे भी निरंतर जो है काम करती रहेगी।




