दुमका: झारखंड की उप राजधानी दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत खड़ीबाड़ी गांव के पहाड़िया टोला में गांव में बने चापाकल,जल मीनार वर्षों से खराब होने के कारण आदिवासी परिवार मजबूरन गंदे डोभा, ज़ोरया और झरना का पानी पीने को मजबूर है.गंदे पानी पीने से ग्रामीण अक्सर बीमार पड़ जाते हैं.कई बार आला अधिकारियों से अर्जी लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई.
Dumka Dc को एक्स पर टैग करते हुए पेयजल स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने मामले की जांच करते हुए खड़ीबाड़ी गांव के पहाड़िया टोला के सभी परिवारों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, क्षेत्र के सभी खराब चापाकलों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराने को कहा है.




