रांची:जगन्नाथ मंदिर परिसर, धुर्वा में पार्क और जगन्नाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य का संजय सेठ ने किया निरिक्षण

0
Sanjay Seth

रांची: सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर सीसीएल के CSR से ₹2 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से जगन्नाथ मंदिर परिसर, धुर्वा में पार्क और जगन्नाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।आज यहां चल रहे निर्माण कार्य का सांसद ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर का यह पार्क यहां आने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा.सांसद ने कहा, यह मेरी इच्छा थी कि जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर के समीप पुरी के तर्ज पर जगन्नाथ कॉरिडोर का निर्माण हो।सांसद ने कहा, मेरी इस इच्छा को जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बहुत जल्द ही यह निर्माण कार्य पूर्ण होगा और इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर उमेश यादव, उमेश तिवारी, राजेश पोतन, कृष्ण कांत राम, चंदन पटेल, अशोक जी, अजबीर बडाईक भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here