आईपीएल 2020 की तैयारी अब भी तेजी से शुरू हो गई हैं। संभावना है कि आज 18 अगस्त को ही आईपीएल को नया स्पॉन्सर मिल जाएगा। शाम तक कभी भी नए स्पॉन्सर का ऐलान किया जा सकता है। इस बीच कई बड़ी कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल रही है।बताया जा रहा है कि अभी तक जो कंपनियां किसी न किसी रूप में क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं, वह तो मुकाबला कर ही रही हैं, साथ ही इस बार कुछ नई कंपनियां भी दांव खेलने के लिए तैयार बैठी हैं। माना जा रहा है अब किसी भी वक्त नए स्पॉन्सर का ऐलान बीसीसीआई की ओर से कर दिया जाएगा।आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने पिछले ही दिनों कहा था कि आईपीएल के नए स्पॉन्सर के नाम का ऐलान 18 अगस्त तक कर दिया जाएगा, आज उसकी आखिरी तारीख है। इस बीच बताया यह भी जा रहा है कि टाटा संस आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर की रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन जब एक बीसीसीआई की ओर से आखिरी ऐलान न कर दिया जाएगा, तब तक इसे पक्का नहीं माना जा सकता।Ranjana pandey



