राज्य में उद्योग विकसित कर रोजगार उपलब्ध कराना लक्ष्य – हेमंत सोरेन

0

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष से ईएसएल, वेदांता बोकारो द्वारा “नंदघर” के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईएसएल वेदांता समूह द्वारा बोकारो जिले में बड़ी संख्या में “नंदघर” संचालित करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि “नंदघरों” के शुभारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को नया चेहरा देने का कार्य प्रारंभ हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों एवं महिलाओं के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।