झारखंड राज्य में हज़ारीबाग जिले के अमनारी में किरोसिन तेल विस्फोट से जुड़ा मामला सामने आया है. किरोसिन तेल विस्फोट में 42 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में हो गई.
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद जख्मी उर्मिला देवी को 1 मार्च को रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था. रिम्स के बर्न वार्ड में जख्मी महिला का इलाज चल रहा था, और इलाज के दौरान ही जख्मी महिला उर्मिला देवी की मौत हो गयी। इसके बाद मृतक उर्मिला देवी की मौत को लेकर ग्रामीणों ने दोषियों पर कर्रवाई करने की मांग की है. आपको बता दें कि रिम्स में इलाज के दौरान यह तीसरी मौत हुई है.



