बुंडू के सुभाष चौक के समीप किराए के एक मकान से पुलिस ने मंगलवार की रात को एक शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार दो-तीन दिन से किराए का मकान बंद था जिसमे उमेश लाल नाम का व्यक्ति रहता था। इस मकान के मालिक को शक हुआ फिर उसने उमेश के परिवार वालों को इसकी सूचना दी ।
मृतक के परिवार वाले पहुंचकर घर के दरवाजे को खोलते है तब उन्हें बेड के नीचे उमेश लाल का शव पड़ा हुआ मिलता और पंखे से एक रस्सी झूल रहा था.
ऐसी स्थिति देखने के बाद से संदेह होने लगा कि यह आत्महत्या है या हत्या है. ऐसा सोचना लाजमी था क्योंकि उमेश लाल घर में वह अकेले था और उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के पास आसनसोल गई थी. इस घटना के बाद रिश्तेदारों के सूचना मिलने पर उसकी पत्नी पूनम देवी घर पहुंची.
इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है कि यह आत्महत्या है या हत्या.घटनास्थल से पुलिस को आत्महत्या से संबंधी कोई लिखित नोट भी बरामद नहीं हुआ है . उमेश लाल शराब का भी आदी था. पत्नी ने बताया कि दोनों पति पत्नी चार माह से अलग रहे थे.



