कर्नाटक में कोरोना की तीसरी लहर का असर दिखना शरू,242 बच्चें संक्रमित पाए गए।

राँची-कर्नाटक में पिछले 5 दिनों में कोरोना वायरस से कम से कम 242 बच्चे संक्रमित हुए हैं. यह जानकारी सरकारी आंकड़ों से मिली है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है. कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ही एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे थे कि तीसरी लहर सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में यह आंकड़े भयभीत करने वाले हैं।ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने कहा है कि बीते पांच दिनों में 19 साल से कम उम्र के 242 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
एक्सपर्ट्स चेतावनी दे चुके हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है. आंकड़े बताते हैं कि इनमें 106 बच्चों की उम्र 9 साल से कम है. जबकि, 136 बच्चे 9 और 19 साल के बीच के हैं. बीते मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 1 हजार 338 नए मामले मिले. इस दौरान 31 मरीजों की मौत हुई.



