3 महिनें से नहीं मिल रही RIMS के आउटसोर्सिंग वर्करों को सैलरी?

0

3 महिनें से नहीं मिल रही RIMS के आउटसोर्सिंग वर्करों को सैलरी?

RANCHI-रिम्स न्यूज़:-
राज्य के सबसेबड़े अस्पताल रिम्स में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से सैलरी नहीं दी जा रही है. इससे अस्पताल का कामकाज प्रभावित हो रहा है. इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग एजेंसी पर कानून कार्रवाई करने का फैसला लिया है.
रिम्स प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानवीय आधार पर वेतन देने की जरूरत बताया, तो दूसरी ओर रिम्स में आउटसोर्सिंग एजेंसी की ओर से पिछले तीन माह से नर्सों के वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है.

रिम्स चिकित्सा अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए सभी विभागाध्यक्ष, यूनिट इंचार्ज, नर्सिंग स्कूल-कॉलेज की प्राचार्य, मातृका को निर्देश दिया है कि टीएंडएम एजेंसी द्वारा कार्य पर लगाये गये कर्मचारियों से उनके रिम्स में योगदान देने की तिथि से 10 अगस्त तक ही सेवा ली जाये. यदि इस अवधि के बाद कर्मियों से काम लिया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्ष और यूनिट इंचार्ज की होगी.मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्‍पताल प्रबंधन ने एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है.