भूमि विवाद में टांगी से काटकर कर दी हत्या।

राँची//देवघर ज़िला के अंतर्गत खागा थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में बुधवार को भूमि विवाद में महेश्वर महतो की हत्या कर दी गयी। महेश्वर महतो देवीपुर प्रखंड में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि महेश्वर को उनके ही गोतिया द्वारा टांगी से मारकर हत्या कर दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।जबकि घटना का कारण आपसी जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि मृतक महेश्वर महतो का गांव के समीप एक तालाब के नजदीक के जमीन को लेकर गांव के गुणाधर महतो, विशम्भर महतो व मणि महतो उर्फ प्रमोद महतो से विवाद चल रहा था।
इस दौरान आरोपी गुणाधर और विशम्भर ने मिलकर महेश्वर को जमीन पर पटक दिया, वहीं आरोपी मणि ने टांगी से महेश्वर के सिर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, उसके बाद आरोपियों ने महेश्वर को नजदीक एक तालाब में डूबा दिया।जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शी युवक दौड़कर घर की ओर भागा, जहां उन्होंने घटना के संबंध में घर परिजनों को जानकारी दी।



