बेटे ने तलवार से पिता का काटा गला, एक साल पहले पत्नी पर भी किया था चाकू से हमला

0

पलामू में सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में एक बेटे ने अपने पिता का तलवार से गला काट डाला है. इस वारदात में पिता की मौत हो गई है. मृतक सत्यदेव पासवान करीब 65 वर्ष के थे. मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, सरोज पासवान नाम का युवक का अपने पिता सत्यदेव पासवान के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गया. इसी बहस के दौरान बेटे ने गुस्से से घर में रखा तलवार उठाया और सत्यदेव पासवान का गला काट दिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए MMCH में भर्ती करवाया जहां उनकी मौत हो गई.

हत्या का आरोपी सरोज पासवान की पत्नी सिपाही है. इसने करीब दो वर्ष पहले रांची में अपनी वाइफ को चाकू से गोद दिया था उस समय वह ड्यूटी पर तैनात थी. इस वारदात के बाद वह काफी दिनों तक जेल में रहा था. पिता सत्यदेव पासवान ने ही उसकी जमानत करवा कर जेल से बाहर निकाला था. जबकि पत्नी काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थी. वह फिलहाल पलामू में ही तैनात है.