सीता सोरेन चोर है: सीता सोरेन का इरफ़ान अंसारी पर आरोप ”200 से अधिक फेक अकाउंट से मेरे खिलाफ अमर्यादित कमेंट कराया”

0
Sita Soren

झारखण्ड : जामताड़ा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने आज एक्स पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफ़ान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा ”2 अक्टूबर को जैसे ही मैंने जामताड़ा विधानसभा को लेकर अपनी बात रखी, वैसे ही @IrfanAnsariMLA (विधायक सह मंत्री इरफान अंसारी जी) के पैरों तले जमीन खिसक गई। मेरे इंस्टाग्राम वीडियो पर 200 से अधिक फेक अकाउंट से मेरे खिलाफ अमर्यादित और अशब्द का प्रयोग कर कमेंट कराया गया। इन फेक अकाउंट्स ने न केवल मुझे अपशब्द कहे, बल्कि कमेंट में @IrfanAnsariMLA के समर्थन में ‘जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। अगर यह सारे कॉमेंट वास्तविक अकाउंट से होते तो मैं इसे अन्यथा नहीं लेती लेकिन अपने हद पार कर दी और यह माफी योग्य नही है। इसकी जांच होनी चाहिए कि ये सारे फेक एकाउंट कहीं “बाहर” से तो नहीं चलाए जा रहें।आदिवासी महिला के प्रति कांग्रेस पार्टी का यही सम्मान है। मुखौटे के पीछे कई राज छुपे हैं, जिसमें महिलाओं के प्रति असम्मान और जनता के प्रति बेईमानी शामिल हैं @IrfanAnsariMLA इस पर आपका क्या कहना है?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here