झारखण्ड : सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर सीएम सोरेन ने लिखा ”अब तानाशाह बिजली बिल माफी रद्द करवाने हेतु षड्यंत्र रच रहे हैं। अजब हाल है। क्या इन्हें झारखंडियों को थोड़ी भी राहत बर्दाश्त नहीं है ? खैर, हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हम इनसे लड़ेंगे और बिजली बिल माफी बहाल रहेगी। साथ ही इनके राज के बिजली विभाग के सारे केस मुकदमें खत्म होंगे.” बता दें कि अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने हेमंत सरकार की मंईयां योजना के खिलाफ दायर याचिका ख़ारिज कर दी थी. सीएम सोरेन ने कहा ”यह झारखण्ड की हमारी लाखों-करोड़ों मंईयां की ताकत है कि तानाशाहों की साजिश सफल नहीं हो पायी।आपके हक-अधिकार के लिए आपका यह बेटा और भाई हमेशा लड़ता रहेगा मंईयां।दिसंबर से हर मंईयां के खाते में जाएगी 2500 रुपए की सम्मान राशि….खटाखट…फटाफट…खटाखट”




