रांची: पानीपुरी खाने से 6 बीमार जिनमें 3 ICU में भर्ती, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

0

Ranchi: 6 sick after eating Panipuri, 3 admitted in ICU, Mandar MLA Shilpi Neha Tirkey took health information

रांची: राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र के गोरे करमटोली गांव में पानीपुरी खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य food poisoning के शिकार हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मांडर मुख्यालय स्थित मिशन कांस्टेंट लीवांस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुँचकर सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर गंभीरता से अपनी नजर बनाए हुए हैं। सबके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।आईसीयू में भर्ती लोगों में असगरी बेगम (35 वर्ष), आफरीन परवीन (13 वर्ष) और अलिफा परवीन (8 वर्ष) शामिल हैं। वहीं food poisoning के शिकार अन्य खुशनुमा परवीन (10 वर्ष), अफीफा परवीन (4 वर्ष) और जाहिद अंसारी को भी हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है।

Ranchi: 6 sick after eating Panipuri, 3 admitted in ICU, Mandar MLA Shilpi Neha Tirkey took health information

इसे भी पढ़े : Suo Moto Mutation: हेमंत सरकार के फैसले से दलालों की Entry पर Permanent रोक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here