Suo Moto Mutation: हेमंत सरकार के फैसले से दलालों की Entry पर Permanent रोक

0

Suo Moto Mutation: Permanent ban on entry of brokers by Hemant Sarkar’s decision

हेमंत सरकार आपके हर एक परेशानियों को बड़ी बारीकी से और गहनता से अध्ययन भी कर रही है और उसके निष्पादन के लिए बड़े और अहम फैसले भी ले रही है I कल ही झारखंड मंत्रालय में suo moto mutation को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रारंभ किया है , जमीन के खरीद बिक्री के इस प्रणाली में दलालों और भ्रष्ट कर्मचारियों पर सीधा प्रहार कहा जा सकता है I इस प्रणाली के अंतर्गत जमीन निबंधन के बाद आपको अपने जमीन की म्यूटेशन (दाखिल खारिज) के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे ओर इसके लिए आपको कई दलालों से होकर गुजरना पड़ता था जो कि आपको नोच खाते थे , जिस काम को कराने में आपको जितना पैसा खर्च होना चाहिए उससे कई गुना ज्यादा पैसा आपको चुकाना पड़ता था , लेकिन हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार के इस प्रक्रिया को एक ही प्रहार में खत्म कर दिया है , अब आपको जमीन खरीदने के तुरंत बाद आपके निबंधनधान संख्या से एक मेसेज सीधा अंचल कार्यालय में म्यूटेशन के लिए स्वत भेज दिया जायेगा और उससे जुड़ी एक म्यूटेशन रजिस्ट्रेशन संख्या आपके नंबर में भी मेसेज के माध्यम से आपको भी भेज दिया जायेगा जिसके जरिए आप झार भूमि पोर्टल पर अपने म्यूटेशन की प्रक्रिया को ट्रैक कर पाएंगे और आपको दलालों और भ्रष्ट अधिकारियों से मुक्ति मिलेगी I मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों , अंचल अधिकारी डीसी वगेरह को इस प्रक्रिया पर इधर लगातार 15-20 दिन नजर भी रखने को कहा है ताकि किसी तरह की त्रुटि या परेशानी आती है तो तुरंत इसे ठीक भी किया जा सके I

Suo Moto Mutation: Permanent ban on entry of brokers by Hemant Sarkar’s decision

इसे भी पढ़े : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, JBVNL ने बिजली दर में बढ़ोतरी का रखा प्रस्ताव

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here