शार्प शूटर तौकीर आलम से पूछताछ

0

झारखंड- अरगोड़ा में 21 लाख की सोने के जेवरात लूटकांड में गिरफ्तार शार्प शूटर तौकीर आलम से पूछताछ की जा रही है।तौकीर ने वर्ष 2009 में राजू धानुका हत्याकांड, नामकुम इलाके में होली के दिन बिल्डर अरुण शर्मा और ईट भट्टा कारोबारी अनिल सिंह की हत्या इस गोलीबारी में रामप्रवेश उर्फ लल्लू घायल हुए थे, अरगोड़ा में होटल कारोबारी सुशील मिंज की हत्या, बरियातू में शर्मा मांझी की हत्या, जगन्नाथपुर में हब्बा-डब्बा खेलाने वाले की हत्यकांड को अंजाम दिया था। पूछताछ के लिए सीआईडी और रांची पुलिस की एक टीम रिम्स पहुंची। चूंकि भागने की कोशिश में पैर टूट जाने की वजह से तौकीर रिम्स के कैदी वार्ड में भर्ती है। उससे पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है। आशंका जताई जा रही है कि राजू धानुका हत्याकांड के मुख्य      साजिशकर्ता की जानकारी मिल सके।

तौकीर का अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था। वह पुलिस की फाइलों में भगोड़ा साबित हो चुका था। पुलिस उसे नहीं ढूंढ पा रही थी। वह रांची केवल अपराध करने आता था। ज्यादातर बंगाल में रहता था। इधर, रांची में फिर अपराध के लिए पांव पसारना महंगा पड़ा। वह अपने भांजा दानिश मजहर के साथ सांठ-गांठ कर लूट व डाका जैसी वारदात की प्लानिंग करने लगा। इसी चक्कर में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह अपने भांजा के संपर्क में था, यह पुलिस के लिए सुराग साबित हुआ और दबोच लिया गया।