शर्मनाक: गाँव लौटी अपने प्रेमी के साथ आदिवासी युवती को ग्रमीणों नें नंगा कर पूरे गाँव घुमाया।

RANCHI: झारखंड के जमशेदपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है,
शादीशुदा युवती के एक युवक के साथ अवैध संबंध का विरोध कर रहे कुछ ग्राम वासियों ने उस आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया और मारपीट की। यह घटना गुरुवार की शाम को रानेश्वर थाना क्षेत्र के कदमा गांव में हुई। गांव के ही कुछ लोगों ने महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने का विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस अमानवीय और आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले नामजद 6 आरोपी फरार हो गए हैं।
क्या है मामला?
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की ससुराल मसानजोर थाना क्षेत्र के कुलूंग गांव में है। उसी गांव में रानेश्वर के कदमा गांव के एक युवक मानिक मिर्धा का भी ससुराल है। मानिक मिर्धा अक्सर अपनी ससुराल जाता था जहां उसका संपर्क पीड़िता से हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और कुछ दिनों पहले दोनों बंगाल चले गए। महिला को लेकर मानिक मिर्धा बंगाल से बुधवार की रात अपने गांव कदमा लौटा। दोनों के लौटने की भनक मिलते ही गुरुवार को कुलूंग गांव के कुछ लोग कदमा आए और महिला को घर से खींच कर बाहर लाए। उसके साथ मारपीट की और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। इसमें कदमा गांव के भी कुछ लोगों ने उनका साथ दिया। ऐसा होते देख कुछ गाँव वालो ने इसे रोकने की कोशिश की और प्रशासन के हवाले किया जिससे पीड़िता की जान बचाई जा सकी यवती को कदमा पुलिस ने अपने कब्जे में रख कर पूछताछ जारी है एवं 6 लोगों को हिरासत के लेकर आगे की करवाई शरू कर दी है।
(TEAM THE NEWS MIRCHI)



