Ranchi: SGFI U-19 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियां चैंपियन बन गयी है। लुधियाना में खेले गए टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल की टीम को 2-1 से किया पराजित कर झारखंड की बच्चियों ने खिताब अपने नाम कर लिया है। झारखंड की अंडर 19 बालिका फुटबॉल टीम की सफलता पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री के रवि कुमार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक श्रीमती किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को बधाई दी है।



