‘आदिवासी युवा कला एवं सांस्कृतिक समागम’ में शामिल हुए अर्जुन मुंडा और राज्यपाल

0

रांची : राष्ट्रीय युवा दिवस और विकास भारती, बिशुनपुर (गुमला) के स्थापना दिवस पर रांची के आरोग्य भवन, बरियातु परिसर में जनजातीय युवा कला एवं सांस्कृतिक समागम में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा मुझे आज रांची में विकास भारती बिष्णुपुर द्वारा आयोजित ‘आदिवासी युवा कला एवं सांस्कृतिक समागम’ में हमारे आदरणीय माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी, आदरणीय सांसद श्री संजय सेठ जी और सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ भाग लेने और संबोधित करते हुए खुशी हो रही है।केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की विशेषताओं को पूरे विश्व में बताया। उन्होंने दुनिया को संदेश दिया कि भारत आध्यात्मिक,सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से कितना मजबूत है।वे युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज के रूप में आज भी सामयिक हैं।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी युवा भारत के लिए अनेक काम कर रहे हैं। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 75 आदिम जनजाति समुदाय के विकास को लेकर भी काम किया जा रहा है, जो कभी छूट गए थे।उनके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती से पीएम-जन मन योजना की शुरुआत की। जिससे उनके घरों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएगी।विकास भारती के सचिव ‘पद्मश्री’ अशोक भगत जी जनजातीय समाज के बीच रहकर उनके उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा,स्वास्थ्य, महिला स्वावलंबन और कौशल विकास के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है।उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here