कल धनबाद नहीं आ रहे पीएम मोदी ,तिथि में किया गया बदलाव

0

धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 जनवरी को धनबाद में सिंदरी स्थित पुनर्जीवित एचआरएएल उर्वरक कारखाने का उद्घाटन करने वाले थे .लेकिन अब पीएम मोदी का 13 जनवरी को होने वाला दौरा रद्द कर दिया गया था। अब 27 जनवरी के पीएम नरेंद्र मोदी धनबाद आएंगे। इनकी आमसभा दो बजे से होगी। पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बलियापुर हवाई अड्डा मैदान में होगा।इसके अलावा, बताया जा रहा है कि प्रधान मंत्री मोदी 15 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुमला जिले के आदिम आदिवासी लोगों के साथ जुड़ने वाले हैं। इस बातचीत के दौरान, वह गांवों के विकास, जीवन स्तर और ‘पीएम जन मन योजना’ से लाभार्थियों के अनुभव जमीनी स्तर के समुदायों के साथ प्रधान मंत्री की सक्रिय भागीदारी देश के नागरिकों की विविध आवश्यकताओं को समझने और संबोधित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।इससे पहले के झारखण्ड दौरे में 14 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी रांची आए थे और रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने 15 नवंबर को खूंटी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। जनजातीय गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के लिए कई बड़ी केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here