राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट चल रही थी।
एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना और उनके निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वहीं पाँच महिला और पाँच पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है .मौके से कई आपत्तिजनक सामान समेत दो बाइक जप्त किया गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक किराये के मकान में रहने वाली महिला सेक्स रैकेट का संचालन कर रही है.इसकी सूचना मिलने पर एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में चुटिया थाना पुलिस ने उस घर में छापेमारी की। जिस घर में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस की छापेमारी में रंगेहाथ पकड़े गए महिला और पुरुष.तीन युवती औ र दो महिलाएं हैं.वहीं पुरुष पकड़े गए हैं जिसमें कनक कुमार,सिकंदर,,नितेश कुमार,जितेंद्र कुमार,प्रशांत कुमार है.



