झारखण्ड रायकेला जिले आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया फेज 6 स्थित इंडस्ट्रियल फोर्ज कंपनी में बुधवार तड़के अचानक आग लग गयी. कम्पनी के फोर्ज यूनिट में आग लगने के बाद कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही. हालांकि आग लगते ही कंपनी परिसर में किसी के भी प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई. यहां तक, कि मीडिया कर्मियों को भी भीतर प्रवेश करने नहीं दिया गया, ना ही आग कैसे लगी इसकी जानकारी दी गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आग से कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है, वैसे किसी मजदूर को नुकसान पहुंचने की संभावना से हम इंकार नहीं कर सकते है क्योंकि इस संबंध में कंपनी के किसी भी अधिकारी या कर्मी द्वारा न तो कुछ जानकारी दी गई, न ही कंपनी में लगे आग का फुटेज बनाने दिया गया. अब मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर क्यों रोक लगायी गयी ये कंपनी प्रबंधन नहीं बता रही है और पुलिस के द्वारा फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.



