मोरहाबादी के बाद राजधानी के इस इलाके में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिये

0

अभी हल ही में राजधानी के मोरहाबादी में 27 जनवरी को गैंगवार के बाद अब राजधानी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने 14 राउंड फायरिंग की है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। रविवार देर रात लगभग 1 बजे नासिर स्टोर नामक दुकान और दुकान संचालक के घर पर गोलीबारी की गई। हालांकि इस फायरिंग में फिलहाल हताहत की कोई सूचना नहीं है। लेकिन देर रात हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। जगन्नाथपुर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। चश्मदीद अर्श उर्फ वारिश ने बताया कि वे अपने बेडरूम में शो रहे थे। अचानक 1 बजे रात में अज्ञात अपराधियों ने उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। . वारिस ने बताया कि बेडरूम में 6 गोलियां चलाई गई जिससे खिड़की और टेलीविजन में छेद हो गया है। उन्होंने बताया कि हम लोग किसी तरीके से अपनी जान बचाए हैं। इस घटना से परिवार वाले काफी डरे हुए हैं।

जाँच में जुटी प्रसाशन
जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

पुरखो का जमीन विवाद
वारिश के परिवार वालों को पिछले कई सालों से स्थानीय लोग 73 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर धमकी दे रहे थे। इसी विवाद में साल 2020 में अर्श उर्फ वारिश के चाचा अलाउद्दीन अंसारी की हत्या कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here