सांसद संजय सेठ ने प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित IITF अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का अवलोकन किया। इस दौरान धरती उन्होंने आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। खादी इंडिया और झारखण्ड मण्डप द्वारा लगाए गए स्टॉल को देखा। संजय सेठ ने ने कहा वोकल फॉर लोकल के उद्देश्य को पूर्ण करने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।संजय सेठ ने आगे कहा इस अवसर पर झारखण्ड की कला और संस्कृति की प्रस्तुति देने आए राँची के बेड़ो से जुड़े स्थानीय कलाकारों से भी मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। ये कलाकार झारखण्ड की संस्कृति के दूत हैं, जो हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहे हैं।



