रांची : सांसद संजय सेठ ने आज रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. संजय सेठ ने कहा ”माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर दीपावली में देशवासियों को बड़ा तोहफा देने की बात कही। यह तोहफा व्यवसायी वर्ग के लिए भी होगा। देशवासियों के लिए भी होगा। दीपावली GST Reform किया जाएगा, जिससे देश को कई लाभ होंगे। निःसंदेह यह माननीय प्रधानमंत्री जी का “देश को आत्मनिर्भर बनाने, स्वदेशी अपनाने” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री जी के इस कदम की आज झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने खुले दिल से सराहना की। इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मैंने पत्रकारों से भी संवाद किया।उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री जी के “स्वदेशी अपनाओ भारत को आत्मनिर्भर बनाओ” मंत्र के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स खड़ा है। हम हर परिस्थिति में इसका पालन सुनिश्चित करेंगे ताकि भारत आत्मनिर्भर बने। इस प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री महेश पोद्दार, झारखण्ड चैम्बर के अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष आर.के. सरावगी, पवन शर्मा, कुणाल अजमानी, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड़, रोहित पोद्दार, मुकेश अग्रवाल, सदस्य आर.के. गरोडिया, किशन अग्रवाल, कुणाल विजयवर्गीय, सुनील गुप्ता, प्रमोद सारस्वत और अरुण जोशी मौजूद रहे।”
सांसद संजय सेठ ने कहा ”भारत आत्मनिर्भर बने, इसके लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं। जैसे आजादी के आंदोलन में स्वदेशी अपनाओ ने बड़ी भूमिका निभाई थी, वैसे ही आत्मनिर्भर भारत के इस आंदोलन में स्वदेशी की बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस आह्वान के बाद झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री 27 अगस्त से एक राज्यव्यापी अभियान शुरु करने जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक दुकान में “मेरे यहां स्वदेशी सामग्री मिलती है।” ऐसा सूचनापट लगाया जाएगा। इससे स्वदेशी अपनाओ के अभियान को और गति मिलेगी।”




