निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि पक्ष, विपक्ष , सभी राजनीतिक दल समान हैं. आयोग ने राजनीतिक दलों से आगामी 15 दिनों में त्रुटियों की रिपोर्ट देने का आह्वान किया. आयोग ने वोट चोरी, फर्जी मतदाता, डुप्लीकेट EPIC आईडी और मृत मतदाताओं के नाम जैसे सवालों पर जवाब दिया.
आज की प्रेस काफेंस में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा:
सभी मतदाताओं को अपराधी बनाया जा रहा है। इस पर चुनाव आयोग शांत रहेगा, ऐसा संभव नहीं है।पिछले 20 सालों में SIR नहीं किया गया। अब तक देश में 10 से ज्यादा बार SIR किया जा चुका है।पिछले 2 दशक से मतदाता सूची में सुधार की मांग की गई, जिसके बाद SIR की शुरुआत बिहार से की गई।SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है। राजनीतिक दलों से कई शिकायतें मिलने के बाद SIR किया जा रहा है।22 लाख मृत मतदाता पिछले 20 साल में मरे थे, लेकिन रिकॉर्ड समय पर अपडेट नहीं हो पाया. अब Enumeration फॉर्म के जरिए वे नाम सामने आए हैं.
राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया था। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा था कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। जिस पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा”PPT प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं है। वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे। 7 दिन में हलफनामा नहीं मिला तो आरोपों को निराधार समझा जाएगा।”
CEC ने दावा किया कि इतनी बड़ी प्रक्रिया में वोट चोरी संभव ही नहीं है. उनके मुताबिक चुनाव में 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं.10 लाख से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट और 20 लाख से ज्यादा पोलिंग एजेंट हर स्तर पर निगरानी रखते हैं.इतने बड़े नेटवर्क में वोट चोरी कर लेना मुमकिन नहीं है. उन्होंने कहा, “इतने लोगों के सामने कोई वोट चुरा सकता है? ये कल्पना भी संभव नहीं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘हमने कुछ दिन पहले देखा कि कई मतदाताओं की तस्वीरें बिना उनकी इजाजत के मीडिया के सामने पेश की गईं.उन पर आरोप लगाए गए, उनका इस्तेमाल किया गया. क्या चुनाव आयोग को किसी भी मतदाता, चाहे वह उनकी मां हो, बहू हो, बेटी हो, के सीसीटीवी वीडियो साझा करने चाहिए? जिनके नाम मतदाता सूची में हैं, वे ही अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए वोट डालते हैं.’




