मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने मां देवड़ी मंदिर से राज्य की खुशहाली के लिए की कामना

0
Kalpana Soren

तमाड़ (रांची)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शनिवार को तमाड़ स्थित प्रसिद्ध मां देवड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर राज्य एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री और विधायक ने झारखंड की निरंतर प्रगति, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की। साथ ही राज्य के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्ध जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और लोगों ने राज्य की उन्नति के लिए मां देवड़ी से आशीर्वाद मांगा।मां देवड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है,जहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here