राहुल गांधी के ‘वोटर अधिकार रैली’ का आगाज,20 जिलों से होकर 1 सितंबर को होगा समाप्त

0
vote adhikar yatra

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष Rahul Gandhi का सासाराम, बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। आज यहां ‘वोटर अधिकार रैली’ का आगाज हुआ।

मल्लिकार्जुन खरगे कहा ”बिहार ‘लोकशाही’ की जन्म भूमि हैं। राहुल गांधी जी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ सासाराम से आरंभ हो रही है।यह यात्रा 16 दिनों में, 20 जिलों से होकर 1,300 किमी का सफर तय करेगी और 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में समाप्त होगी।देश में सभी को वोट का अधिकार संविधान ने दिया। इसमें भी नेहरु जी और बाबासाहेब डॉ आंबेडकर का सबसे बड़ा योगदान था।बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए। पहले से ही BJP चुनाव में Voter List गड़बड़ी का काम बड़े पैमाने पर करती रही है। विरोधी दलों के समर्थकों के नाम voter list से कटवा देती हैं।इसीलिए उन्होने Supreme Court के आदेश को दरकिनार करके Chief Election Commissioner की Selection Committee में Chief Justice को हटाकर, केंद्रीय मंत्री को बैठा दिया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here