झारखंड के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन NDA गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित

0
Governor C.P. Radhakrishnan

रांची:झारखंड के पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। रांची के विधायक सी पी सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा ”झारखंड में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। आज जब वे राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक की ओर अग्रसर हो रहे हैं, तो हमें गर्व है कि उनके अनुभव, शालीनता और नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे देश को मिलेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here