रांची: धार्मिक झंडा जलाए जाने के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा एक दिवसीय बंद का आह्वान, धारा 144 लागू, 1500 पुलिसकर्मी तैनात

0

Jharkhand के आदिवासी संगठनों ने 25 मार्च को रांची के लोअर करम टोली इलाके में उपद्रवियों द्वारा सरना झंडा (आदिवासी धार्मिक झंडा) जलाने के विरोध में 8 अप्रैल यानी आज रांची (Ranchi) में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया और अल्बर्ट एक्का चौक पर विशाल मशाल जुलूस निकाला। वहीं, शहर भर में 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया हुआ है और शहर में धारा 144 लागू लगा दी गई है।रांची बंद को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा ”स्थिति अभी सामान्य है”। रांची बंद के असर से अल्बर्ट एक्का चौक और आस-पास की दुकानें बंद हैं, वाहनों की आवाजाही कम है। ‘केन्द्रीय सरना समिति’ के बैनर तले आदिवासी निकाय और अन्य संगठन जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here