झारखण्ड :सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को होगा सचिवालय घेराव , सम्बन्ध में 10 अप्रैल को गोड्डा स्टेशन से खुलेगी विशेष ट्रेन

0

रॉंची में झारखण्ड सरकार के खिलाफ भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन 11 अप्रैल के लिए गोड्डा स्टेशन से विशेष ट्रेन दोपहर 2.45 बजे 10 अप्रैल को खुलेगी । यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुककर 11 अप्रैल को सुबह 3 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पहुँचेंगी।गोड्डा,दुमका,देवघर के भाजपा ज़िला अध्यक्ष समन्वय स्थापित करेंगे। भाजपा के सचिवालय प्रदर्शन के लिए 10 अप्रैल को गोड्डा से राँची की विशेष ट्रेन शाम 4 बजे के आसपास खुलेगी,यह ट्रेन नोनीहाट,बासुकिनाथ ,देवघर होते हुए राँची जाएगी ।11 अप्रैल को यही ट्रेन शाम 5 बजे रॉंची से गोड्डा के लिए प्रस्थान करेगी ।भाजपा के गोड्डा ज़िलाध्यक्ष इसका समन्वय करेंगे। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड की निक्कमी, भ्रष्टाचारी और युवा विरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।
आगामी 11 अप्रैल मंगलवार को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर झारखण्ड बीजेपी के द्वारा झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में अपनी मजबूत सहभागिता सुनिश्चित कर इस महाआंदोलन को सफल बनाएं।झारखण्ड सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा.गोड्डा से हजारों कार्यकर्त्ता रांची आएँगे, सांसद निशिकांत दुबे जी की पहल पर एक विशेष ट्रेन गोड्डा से खुलेगी.गोड्डा, दुमका और देवघर के साथियों से आग्रह है कि वो इस सूचना को अधिकाधिक प्रसारित करें और लोगों से संपर्क स्थापित करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here