चान्हो : चोरी के आरोप में गाँव वालो ने युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, 3 गिरफ्तार

0

झारखंड की रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में ‘मॉब लिंचिंग’ की एक घटना में ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पीड़ित की पहचान वासीद अंसारी (25) के रूप में हुई है। मोहल्ले के एक निवासी के मुताबिक, दो दिन पहले अंसारी और उसके दो दोस्तों ने चोरी का प्रयास कर रहे थे। गुरुवार की रात अंसारी अपने दो दोस्तों के साथ चोरी करने के लिए किराने की दुकान में घुस गया। जैसे ही तीनों दुकान के अंदर थे, दुकान के मालिक ने उठकर शोर मचाया। अंसारी के दो दोस्त ग्रामीणों के आने से पहले ही भाग खड़े हुए, लेकिन अंसारी को पकड़ लिया गया।ग्रामीणों ने अंसारी को पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उसने युवक को छुड़ाया और रिम्स में भर्ती कराया। रिम्स में शुक्रवार की रात युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन को गिरफ्तार किया है।’

SP ग्रामीण नौशाद आलम ने कहा, “युवक पास के गांव में गया हुआ था। किसी शक के कारण लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की गई। युवक की तबियत पहले से खराब थी।इलाज को दौरान RIMS में कल उसकी मृत्यु हो गई। जिसने भी मारपीट की है उसके खिलाफ मृतक के भाई के तहरीर के आधार पर केस दर्ज़ कर लिया गया है। 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष द्वारा भी चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। उसमें भी FIR दर्ज़ कर ली गई है। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here