राँची: छुट्टी नहीं मिलने पर जवान नें आत्महत्या करने की कोशिश?

0

TNM’ 21 OCT:- रांची के नामकुम के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में जैप-2 के जवान ने छुट्टी नहीं मिलने पर आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जाता है कि जैप-2 में रेडियो ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित जवान गौतम कुमार ने बुधवार की शाम पांच बजे गमछे से फंदा बनाकर लटक गया। फंदे पर लटके गौतम को अन्य जवानों ने देख लिया और उसे तुरंत रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। www.thenewsmirchi.com