रांची जिला अंतर्गत ईद त्यौहार के दौरान विभिन्न ईदगाह एवं प्रमुख मस्जिदो में विधि व्यवस्था संधारण हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को समुचित ब्रीफ किया गया। शांतिपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार संपन्न हुआ। झारखंड की राजधानी रांची में ईद की नमाज के लिए ईदगाहों के पास रोड को डायवर्ट कर दिया गया। आज रिम्स ओपीडी बंद रहेगा। ईद और सरहुल पर शहर की सुरक्षा में रांची पुलिस ने रैफ सहित 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। उसमें एक कंपनी रैफ, 1100 से अधिक लाठी पार्टी, रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), इको, जैप, जैप की महिला बटालियन, वज्र वाहन, रंगीन पानी का टैंकर, अश्रु गैस और फायर बिग्रेड आदि शामिल हैं। रैफ को हिंदपीढ़ी, डोरंडा, बरियात, चर्च रोड सहित अन्य सवंदेनशील इलाकों में तैनात किया गया है। इस दौरान विभिन्न इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।



