मरांडी: रामगढ़ थाने में तैनात एएसआई सुजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया,किसके निर्देश पर…?

0
marandi

झारखण्ड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर रामगढ़ थाने में तैनात एएसआई सुजीत कुमार को लाइन हाजिर पर आपत्ति जताते हुए लिखा ”जानकारी मिली है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई अपील के कारण रामगढ़ थाने में तैनात एएसआई सुजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।अपील को सुनने के बाद कहीं से भी ऐसा नहीं लगता कि एसआई ने किसी विशेष जाति या धर्म को निशाना बनाकर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है।यह जानना जरूरी है कि इस पुलिसकर्मी को दंडित करने का कारण क्या था और यह निर्णय किसके निर्देश पर लिया गया?@HemantSorenJMM जी, उक्त मामले का संज्ञान लेकर उचित कारवाई सुनिश्चित करें। यदि इसी तरह तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को दंडित करने की कारवाई होती रही, तो समाज में अमन-चैन और सौहार्द्र बनाए रखना कैसे संभव होगा?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here