मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम में लगभग 20 हजार महिला समूहों ने बैठक,रांची जिला के लिए बड़ा रिकॉर्ड

0
ranchi dc

रांची : 30 मार्च को मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम में लगभग 20 हजार महिला समूहों ने बैठक किया जो कि रांची जिला के लिए बड़ा रिकॉर्ड है.कल रांची जिला में मंईयां सम्मान योजना से संबंधित लगभग 20 हजार महिला समूहों में बैठक की गई। जिसमें सभी SHG, VO एवं CLF में बैठक करते हुए हजारों महिलाओं और दीदीओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया गया । वहीं 30 मार्च को रामपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति सभागार में मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलम्बन कार्यक्रम के भव्य आयोजन में रांची डीसी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल दीदीयों ने अनुभव साझा करते हुए बताया की कैसे उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का सदुपयोग करते हुए पशुपालन और ड्रिप इरिगेशन से कैसे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। रांची जिला में मंईयां सम्मान योजना से संबंधित सभी SHG, VO एवं CLF में बैठक किया गया। मैंया सम्मान योजना से मिली राशि को आजीविका संवर्धक कार्यों/व्यापार जैसे- मुर्गी पालन, बकरी पालन, अंडा उत्पादन, कृषि कार्यों से संबंधित में प्रयोग कैसे करें, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो इसके बारें में डीसी ने विस्तार से बताया। डीसी ने सभी लाभुकों को भी साइबर अपराधियों से सतर्क रहने को कहा है कि अपने बैंक डिटेल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साझा करने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, साइबर अपराधियों के चंगुल में न आयें। डीसी ने कहा पोल्ट्री फार्मिंग से महिला स्वावलंबन की दिशा में बहुआयामी लाभ कम लागत में प्रत्येक परिवार को प्राप्त होंगे। इससे किशोरियों के पोषण, महिलाओं के स्वावलंबन एवं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here