Ranchi: DIG celebrated Holi with policemen at his residence
राजधानी में एसोसिएशन कार्यालय, पुलिस लाइन, एसएसपी आवास, IG आवास और DGP आवास में पुलिसकर्मियों ने जबरदस्त तरीके से होली मनाई। झारखंड के DGP, सभी आईजी, डीआईजी, रांची SSP ने अपने कनीय और समकक्ष पुलिस अफसरों के साथ जमकर होली मनाई। पुलिसवालों के होली की शुरुआत रांची में एसोसिएशन कार्यालय से शुरू हुई। झाल और गाजे-बाजे के साथ होली के गीत गाते पुलिसवाले एसोसिएशन कार्यालय से रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल के आवास पहुंचे, वहां उन्होंने जमकर होली खेली। एसएसपी आवास में होली के बाद DIG आवास और फिर आईजी आवास में भी जमकर होली खेली गई। डीजीपी अपने सभी कनीय पुलिस अधिकारियों के साथ गले मिले और उन्हें गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
Ranchi: DIG celebrated Holi with policemen at his residence
इसे भी पढ़े : गढ़वा में बुधवार को होली के मौके पर हुए बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव, पूरा कांडी बाजार बंद



