CM attended the swearing-in ceremony of Meghalaya Chief Minister Conrad Sangma
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेघालय की नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय पीए संगमा और उनके परिवार के साथ उनके पुराने संबंध रहे हैं।सीएम ने कहा आज बहुत खुशी का दिन है। शपथ समारोह में हमें भी आने का मौका मिला क्योंकि संगमा परिवार से हमारा पारिवारिक रिश्ता है और छोटे भाई (कोनराड संगमा) को शपथ लेते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। फिर से नई शुरुआत के लिए मैं CM कोनराड संगमा को बधाई देता हूं। मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में संगमा कोनाराड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात थी। माननीय राज्यपाल फागू जी से मिलने का अवसर भी मिला। स्वर्गीय पीए संगमा जी और उनके परिवार के साथ हमारे लंबे संबंध रहे हैं। नई मेघालय सरकार को मेरी शुभकामनाएं।इस मौके पर मेघालय CM कोनराड संगमा ने कहा हमने पिछले 5 वर्षों में कई क्षेत्रों की नींव रखी है और हम उनपर आक्रामक रूप से काम करना जारी रखेंगे और अपने लोगों के लिए बेहतर राज्य का निर्माण करेंगे। हम स्वास्थ्य और शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे सामाजिक क्षेत्रों में सुधार के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।
CM attended the swearing-in ceremony of Meghalaya Chief Minister Conrad Sangma
इसे भी पढ़े : झारखंड गोड्डा (godda) बलबड्डा थाना क्षेत्र में होली में हुड़दंगियों ने बुजुर्ग महिला की पिटाई कर मार डाला



