झारखंड गोड्डा (godda) बलबड्डा थाना क्षेत्र में होली में हुड़दंगियों ने बुजुर्ग महिला की पिटाई कर मार डाला

0

hooligans killed an elderly woman in holi in godda balbadda station

झारखंड में गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र में होली में हुड़दंगियों ने एक बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन कुछ लोग मुरारी सिंह के घर पहुंचे। वे जबर्दस्ती रंग लगाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान घर के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 65 वर्षीय मां बुच्ची देवी भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने हुड़दंगियों को जबरदस्ती नहीं करने को कहा। लेकिन हुड़दंगी मानने को तैयार नहीं थे। इस बात बढ़ गई। नशे में चूर हुड़दंगी वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने लगे। इस पिटाई के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका बुच्ची देवी के पुत्र मुरारी सिंह ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। वे मनचले लोग थे। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान भी पुलिस को बताई है। मुरारी सिंह ने बताया कि पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी ने उसकी मां को उठा कर पटकना शुरू कर दिया। जिससे बुच्ची देवी की मौत हो गई। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए।

बताया गया है कि बुजुर्ग महिला के साथ हुड़दंगियों का कोई पुराना विवाद नहीं था। सभी हुड़दंगी नशे में थे। बुजुर्ग महिला के बार-बार आग्रह पर भी वे उनकी एक बात सुनने को तैयार नहीं थे। हुड़दंगियों का साथ एक अन्य महिला ने भी दिया। घटना के बाद से वो भी फरार है।

hooligans killed an elderly woman in holi in godda balbadda station

इसे भी पढ़े : गढ़वा में बुधवार को होली के मौके पर हुए बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव, पूरा कांडी बाजार बंद

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here