Uproar in Holi in Garhwa, Kandi market closed, stones pelted on police
गढ़वा में बुधवार को होली के मौके पर हुए बवाल का असर गुरुवार को भी दिख रहा है। पूरा कांडी बाजार बंद है। ना दुकानें खुलीं और ना ही लोग सड़कों पर आवाजाही कर रहे हैं। गौरतलब है कि कांडी में बुधवार को डीजे बजाने को लेकर पुलिस द्वारा युवक की पिटाई किए जाने से नाराज लोगों ने कांडी में गुरुवार को बंद बुलाया था। गुरुवार को लोग सड़क पर आकर बैठ गए।
बता दें कि बुधवार को शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे होली के मौके पर डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने मिथिलेश कुमार नाम के युवक की पिटाई कर दी थी। इसमें मिथिलेश को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने चंदा करके उसका इलाज करवाया।
बुधवार को युवक की पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया था। पथराव में | राशिफल कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई थी।
Uproar in Holi in Garhwa, Kandi market closed, stones pelted on police
इसे भी पढ़े : झारखंड : दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट, धारा 144 लागू



