रांची: CISF जवान ने की13 वर्ष की नाबालिग से शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

0

राजधानी रांची के धुर्वा के थेथरकोचा में रहने वाले सीआइएसएफ जवान को13 वर्ष की नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत करने के आरोप में पुलिस ने सीआइएसएफ जवान डायमंड केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी मूल रूप से बोकारो के बालीडीह का रहने वाला हैऔर पत्नी भी पुलिसकर्मी है इन दोनों ने13 साल की बच्ची को नौकरानी रखा थाI बुधवार को पत्नी जब ड्यूटी पर गई हुई थी इस दौरान आरोपित जवान ने बच्ची को मालिश करने के लिए कहा और छेड़छाड़ शुरू कर दीI

पीड़िता आरोपित से किसी तरह बचकर भागी और पड़ोसी के घर में घुस गई। इसके बाद पड़ोसी द्वारा ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पीड़िता का बयान सीडब्ल्यूसी में दर्ज कराया गया,जबकि थाने में छेड़छाड़ और पाक्सो के तहत केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता गुमला की रहने वाली है। उसके स्वजनों को बुलवाया गया है। फिलहाल बच्ची को शेल्टर होम में रखा गया है। पीड़िता ने सीडब्ल्यूसी को बताया है कि दंपती के घर रहकर वह नौकरानी का काम करती है। पुलिसकर्मी की नजर उसके लिए हमेशा गलत रहती थी। गलत कमेंट भी किया करता था। इसबीच पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद उसने पीड़िता को निशाना बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here