हजारीबाग:सिलवार कला गांव में महिला कि घर में घुसकर ह’त्या

0

सदर प्रखंड के सिलवार कला गांव में 40 वर्षीय महिला गीता देवी पति स्वर्गीय राजू राणा की बेरहमी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का 10 वर्षीय पुत्र सरोज राणा के द्वारा बताया गया मां और हम दोनों लोग छत पर सो रहे थे रात बारह बजे एक फोन आया और मां बोल कर चली गई कि तुम सो जाओ हम आ रहे हैं और नीचे चली गई जब सुबह 3:00 बजे हम उठकर नीचे आए तो अपनी मां को मरा हुआ देखें खून से लथपथ जमीन पर गिरी हुई थी इसकी सूचना आसपास के लोगों को दिया। सुबह 5:00 बजे सिलवार मुखिया महेंद्र राम मौका ए वारदात पर पहुंचकर उनके द्वारा इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी गई थाना प्रभारी बजरंग महतो अपने दल बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और सव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भिजवाया और मोबाइल को जप्त कर जांच प्रक्रिया में लग गए। पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सिलवार कला गांव में एक महिला की हत्या उसके घर में घुसकर कर दी जाती है फिलहाल मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो के द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर जांच में जुट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here