रांची : रांची की सविता कच्छप IIIT से PhD कर रही हैं और देश की सबसे कम उम्र की आदिवासी PhD छात्राओं में शामिल हैं। बेहद साधारण परिवार से आने वाली सविता के पिता बचपन में गुजर गए, मां ने दिहाड़ी मज़दूरी से परिवार चलाया। सविता ने भी मज़दूरी की, फिर पॉलिटेक्निक, BTech और MTech पूरा किया। नौकरी के मौके के बावजूद उन्होंने रिसर्च करने का फैसला किया। फिलहाल वे इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में PhD कर रही हैं और पढ़ाई-रिसर्च के लिए हाई-कॉन्फ़िगरेशन लैपटॉप हेतु सरकार से मदद की अपील कर रही हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने रंच डीसी को निर्देश जारी किया ” @DC_Ranchi कृपया होनहार सविता कच्छप बहन को उच्च शिक्षा हेतु हर संभव मदद और परिवार को सभी जरूरी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें।”




