मरांडी की मुख्यमंत्री को चुनौती: हिम्मत है, तो भ्रष्टाचार उजागर करने वाली इस साहसी महिला पर कार्रवाई करके दिखाएं

0
marandi

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक ऑडियो शेयर किया है जिसमें एक महिला को एक व्यक्ति धमकाता सुनाई दे रहा है.मरांडी ने इस ऑडियो को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. मरांडी कहते हैं, ”झारखंड में जो भी व्यक्ति हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का साहस करता है, उसे सरकारी अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के माध्यम से फर्ज़ी मुकदमों में फंसाने, नौकरी-रोजगार छीनने और बेइज्जत करने की धमकियां दी जाती हैं।केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली को सामने लाने वाली एक साहसी महिला को बड़े अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर, एक व्यक्ति द्वारा फोन कर लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सिविल सर्जन, हजारीबाग यह स्पष्ट करें कि आखिर किस अधिकार के तहत एक व्यक्ति द्वारा महिला की नौकरी छीनने की धमकी दी जा रही है? इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने पर दलित समाज से आने वाले रिम्स के निदेशक को हटाया गया था, लेकिन माननीय न्यायालय ने भ्रष्टाचारियों के मंसूबे पर पानी फ़ेर दिया था।मैं प्रदेश के भ्रष्टाचारी स्वास्थ्य मंत्री, विभागीय सचिव और मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देता हूं कि यदि हिम्मत है, तो भ्रष्टाचार उजागर करने वाली इस साहसी महिला पर कार्रवाई करके दिखाएं। भारतीय जनता पार्टी इस अन्याय के खिलाफ न्यायालय तक संघर्ष करेगी। साथ ही, मैं जनता जनार्दन से अपील करता हूं कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन में निर्भीक होकर अपनी आवाज उठाएं, भाजपा हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।@dc_hazaribag @HazarjbagPolice मामले का तत्काल संज्ञान लें और महिला को प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here