ओडिशा के संबलपुर ज़िले में 24 दिसंबर को एक प्रवासी मज़दूर की मॉब लिंचिंग हुई. 30 साल के जुएल शेख को जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और संबलपुर में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करता था.जुएल तीन अन्य प्रवासी मज़दूर एक चाय की दुकान पर रुके थे तभी कुछ लोग करीब 4 की संख्या में वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि चार से पांच अज्ञात लोग मौके पर आए और मज़दूरों से पूछताछ करने लगे. आरोपियों ने कथित तौर पर मज़दूरों पर अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी होने का आरोप लगाया और उनके पहचान पत्र दिखाने की मांग की। बात बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घायल जुएल शेख को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.




