राहुल गांधी:एक विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख फर्जी वोटर,5 साल में जितने वोटर जुड़े, उतने सिर्फ 5 महीने में!

0
rahul gandhi

सबूतों के साथ राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला: चुनाव आयोग कहता है- हम निष्पक्ष चुनाव करवा रहे हैं।लेकिन उनके डेटा में एक विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख फर्जी वोटर हैं।मैं हिंदुस्तान की जनता से कहना चाहता हूं- ये आपका भविष्य है। आपकी आंखों के सामने पूरा सिस्टम चोरी किया जा रहा है।जब तक चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है, तब तक EVM या मैनुअली चुनाव कराने से कुछ नहीं होगा।अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करे और चुनाव मैनुअली किया जाए, तब कुछ हो सकता है।लेकिन यहां तो अम्पायर (चुनाव आयोग) ही दूसरी टीम का है, इसलिए आप कुछ भी कर लीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट में कैसे वोट चोरी हुई ? इस पूरी प्रक्रिया में हमने बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र की जांच की, जहां 1,00,250 वोट चोरी किये गए।जैसे:

  • 11,965 डुप्लीकेट वोटर बनाए गए
  • 40,009 फर्जी/इनवैलिड पतों का इस्तेमाल हुआ
  • 10,452 वोटरों को एक ही पते पर रजिस्टर किया गया
  • 4,132 वोटर इनवैलिड फोटो के साथ लिस्ट में जोड़े गए
  • 33,692 नए वोटर फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल कर जोड़े गए
  • इस वोट चोरी के बारे में कौन से तरीके अपनाए गए, उस बारे में समझा रहे हैं

हमें और करोड़ों लोगों को शक था कि ‘दाल में कुछ न कुछ काला है’।

  • BJP को एंटी-इनकंबेसी नहीं लगती थी
  • ओपिनियन-एग्जिट पोल कुछ कहते, रिजल्ट कुछ और आता
  • हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं
  • माहौल बनाया जाता कि BJP स्कीम/काम पर चुनाव जीत गई
  • पूरा नैरेटिव सेट किया जाता, फिर इलेक्शन कमीशन, चुनाव का ‘कोरियोग्राफ शेड्यूल’ बनाता

जब बैलेट पेपर था तो पूरा हिंदुस्तान एक दिन में वोट करता था, लेकिन अब EVM से चुनाव कराने में महीनों लगते हैं। चुनाव के दौरान कई सारी बातें हुईं, जिनसे शक बढ़ गया।

  • महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीतता है, लेकिन विधानसभा चुनाव में हम हार जाते हैं। विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ नए मतदाताओं ने वोट डाला।चुनाव आयोग कहता है कि 5:30 बजे के बाद भारी वोटिंग हुई, लेकिन हमारे पोलिंग एजेंट्स ने कहा- नहीं, 5:30 बजे के बाद कोई भारी वोटिंग नहीं हुई।हमें तभी समझ आ गया कि कुछ न कुछ गड़बड़ है।चुनाव आयोग कहता है- हम निष्पक्ष चुनाव करवा रहे हैं।लेकिन उनके डेटा में एक विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख फर्जी वोटर हैं।मैं हिंदुस्तान की जनता से कहना चाहता हूं- ये आपका भविष्य है। आपकी आंखों के सामने पूरा सिस्टम चोरी किया जा रहा है।

राहुल बोले— महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 1 करोड़ नए वोटर जोड़ दिए गए।5 साल में जितने वोटर जुड़े, उतने सिर्फ 5 महीने में!शाम 5:30 के बाद अचानक वोटिंग प्रतिशत बढ़ा, जबकि हमारे कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।हमने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगी, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया।अब कहते हैं कि CCTV फुटेज भी नष्ट करेंगे।ये सब इस बात का साफ संकेत है कि चुनाव आयोग BJP के साथ मिलकर चुनाव चुरा रहा है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here