रांची: 28 अगस्त से 3 सितंबर तक रांची में “सांसद कला महोत्सव” मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एक सप्ताह तक मनाए जाने वाले इस महोत्सव में विद्यालयों के 8वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। सांसद संजय सेठ ने बताया कि इस चित्रांकन प्रतियोगिता का थीम है – “#OperationSindoor” और “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सैन्य प्रेम”।इस महोत्सव के लिए हमने रांची के 50 से अधिक विद्यालयों से संपर्क करने का लक्ष्य लिया है। इसमें 20000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों से भी संपर्क किया जाना है। उत्कृष्ट पेंटिंग को माननीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi जी को भेंट किया जाएगा।




